बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी लाहिड़ी को 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड के डिस्को किंग कहा जाता था। उन्होंने कई जबरदस्त हिट गाने बनाए थे, जो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। उन्होंने डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस-डांस, कमांडो, सैलाब, शराबी जैसी कई फिल्मों में अपने फेमस गानों के जरिए खूब धूम मचाई थी।