फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के शव को देख जाह्नवी और खुशी का हुआ बुरा हाल, बहनों को रोता नहीं देख पाए अर्जुन कपूर

Fri, 02 Mar 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
श्रीदेवी के निधन के तीन दिन बाद मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाया गया। श्रीदेवी की दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर मां को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। एयरपोर्ट से शव को सीधे लोखंडवाला आवास पर लाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी
जाह्नवी और खुशी ने जैसे ही अपनी मां के शव को देखा, दोनों अम्मा!अम्मा! कहते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं। बता दें कि श्रीदेवी के अंतिम समय में दोनों ही बेटियां उनके पास मौजूद नहीं थीं। जाह्नवी और खुशी को रोता देख सोनम कपूर ने दोनों को संभाला।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
पिता बोनी कपूर उस वक्त उनके साथ नहीं थे। अनिल कपूर, संजय कपूर और भाई अर्जुन कपूर भी उस दौरान मौजूद नहीं थे। पास खड़े फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा चुपचाप खड़े सब देख रहे थे। अर्जुन कपूर भी घर के बाहर कार में देखे गए।
 

 

4 of 5
sridevi
अर्जुन काफी परेशान दिख रहे थे। वहीं श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सलामन खान भी पहुंचे। श्रीदेवी ने सलमान खान के साथ दो फिल्मों में काम किया था। अब उनके अंतिम दर्शन की प्रक्रिया में स्टार्स और फैन सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचने लगे हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
इसमें अरबाज खान, हेमा मालिनी, अक्षय खन्ना, संजय कपूर, जया प्रदा, ईशा देओल, सुभाष घई और आदित्य ठाकरे जैसे सेलेब्रिटीज शामिल हैं। श्रीदेवी की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए घर को सफेद फूलों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें