फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद फिर गहराया श्रीदेवी की मौत का रहस्य, मौत से पहले ये थे आखिरी 5 फोटोज

Sat, 13 Jul 2019 05:55 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मौत की खबर सभी के सामने आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक नशे में धुत एक्ट्रेस की बाथटब में डूबने से मौत हुई थी। लेकिन अब केरल के पूर्व जेल डीजीपी ऋषिराज सिंह ने इस बारे में एक बड़ा बयान दिया है और कहा है- मर्डर मिस्ट्री केस सुलझाने के एक्सपर्ट उमादथन ने उन्हें बताया था कि श्रीदेवी की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि मर्डर थी।' हालांकि इस मामले में हकीकत क्या है इस बात का रहस्य एक बार फिर से गहरा गया है। लेकिन इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं श्रीदेवी के आखिरी 5 फोटोज...
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी के इंस्टाग्राम से आखिरी फोटो मौत के दो दिन पहले यानी 22 फरवरी 2018 को अपलोड की गई थी। फोटो में श्रीदेवी के साथ उनके पति और बेटी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कुछ और लोग भी उनके साथ दिख रहे हैं। फोटो पर करीब 465290 लाइक्स हैं। इसके साथ ही श्रीदेवी ने कैप्शन में सिर्फ एक 'दिल' का इमोजी बनाया था। फोटो पर कई यूजर्स ने श्रीदेवी की मौत के बाद भी कमेंट किए हैं, जिस पर उन्होंने मिस यू और रेस्ट इन पीस जैसे कमेंट लिखे हैं। गौरतलब है कि श्रीदेवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  इसके साथ ही कुल 138 पोस्ट और 24 फॉलोइंग हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
22 फरवरी को ही श्रीदेवी ने बेटी खुशी कपूर के साथ एक और फोटो पोस्ट की थी। फोटो के कैप्शन पर दस दिल थे, इसके साथ ही 3,39,851 लाइक्स थे। फोटो दुबई के ही इवेंट का था जिसमें श्रीदेवी और खुशी दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।
 

4 of 6
परिवार और मोहित- अंतरा के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
21 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने एक फोटो मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतिवाला के साथ पोस्ट की थी। फोटो में बोनी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। फोटो पर 2,35,225 लाइक्स हैं। फोटो कैप्शन में श्रीदेवी ने अंतरा और मोहित के नाम के साथ कुछ प्यारभरे इमोजी लिखे थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
19 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के पोस्ट किए हुए फोटो में वो हमेशा की तरह ही बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में श्रीदेवी ने गोल्डन कलर का एक ड्रेस पहना हुआ है। इस फोटो पर 1,46,575 लाइक्स हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं उसके बाद का फोटो श्रीदेवी ने 17 जनवरी को पोस्ट किया था। फोटो एक कोलाज है जिसमे श्रीदेवा की ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक नजर आ रहा है। एक फोटो में श्रीदेवी सिल्वर कलर के आउटफिट में हैं जबकि दूसरे फोटो में गोल्डन कलर का ड्रेस पहना है। इस फोटो पर 1,68,915 लाइक्स हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें