पूर्व मिस यूनिवर्स, बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल लारा दत्ता 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 16 अप्रैल 1978 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ। जिस साल (2000) लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं, उसी साल प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। लारा भारत की दूसरी महिला थीं, जो मिस यूनिवर्स बनीं थी। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'अंदाज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।