बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सामने आ रही खबरों के मुताबिक मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा की जा सकती है। इससे पहले पहले यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट बदलकर 14 अप्रैल कर दी गई। लेकिन अब मेकर्स ने फिर से फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला कर लिया है।
दरअसल, बीते कुछ समय से आमिर खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में आमिर के फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को केजीएफ 2 और थलापति विजय की फिल्म के साथ इस साल 14 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया था।