अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अर्जुन कपूर की फिल्म ‘लेडी किलर’ एक ऐसे युवा की कहानी है जो एक महात्वाकांक्षी लेकिन मानसिक रूप से अजीब सी चालें चलने वाली महिला के प्यार में पड़ जाता है। दोनों का प्यार क्या खतरनाक मोड़ लेता है और कैसे दोनों की अलग अलग शख्सीयतें एक दूसरे को चाहते हुए भी एक दूसरे के ही आमने सामने आ जाती हैं, यही इस फिल्म का सार है। वहीं, फिल्म ‘कुत्ते’ को विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ का अगला संस्करण माना जा रहा है। विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान इस फिल्म के जरिये हिंदी सिनेमा में कहानी कहने का एक नया ढंग भी शुरू करने का इरादा रखते हैं।