लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विदेशी बाजारों में लाल सिंह चड्ढा की शुरुआत धीमी हुई। पहले दिन, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म की कमाई कम रही। वहीं दूसरे दिन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में क्रमशः 68.23 फीसदी और 140.36 फीसदी वृद्धि देखी गई।