मोना सिंह-आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मोना सिंह ने फिल्म में आमिर खान की मां गुरप्रीत कौर का रोल अदा किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान मोना सिंह ने कहा, 'जब मैंने सोशल मीडिया पर 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉयकॉट ट्रेंड देखा तो बेहद दुख हुआ। मेरे मन में यही आया कि आखिर आमिर खान ने ऐसा किया क्या है, जो उनके खिलाफ इस तरह की चीजें हो रही हैं। वह इसके हकदार नहीं हैं। वह एक ऐसे शख्स रहे हैं, जो पिछले तीस वर्षों से हमारा मनोरंजन कर रहे हैं।' मोना सिंह ने आगे कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि फिल्म का बहिष्कार करने वाले तब आगे आएंगे, जब वह देखेंगे कि यह फिल्म हर भारतीय को पसंद आ रही है।'