फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: ट्रेलर रिलीज से पहले डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने आमिर खान के लिए लिखा पोस्ट, कहा- सर आप पुरुष नहीं...

Sun, 29 May 2022 07:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अद्वैत चंदन-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की घोषणा जब से हुई है सभी की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फैंस भी इस फिल्म की पहली झलक की राह लंबे समय से देख रहे हैं। मेकर्स ने फैंस की बेसब्री को देखते हुए अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया है। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आमिर खान की तारीफ में एक लंबा सा नोट शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अद्वैत चंदन - फोटो : सोशल मीडिया
एक तस्वीर शेयर करते हुए अद्वैत ने अपनी दिल की बात कही है। तस्वीर में आमिर खान को सेना की वर्दी में देखा जा सकता है। साथ ही इसमें अद्वैत भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक आदमी को एक मछली देकर उसे एक दिन खिलाया जा सकता है लेकिन अगर आप उसे मछली पकड़ना सिखाते हो तो उसे जिंदगी भर खिला सकते हो। आमिर सर ने मुझे मछली पकड़ना सिखाया और फिर उन्होंने मुझे मछली पकड़ने का जाल भी दिया और अब उन्होंने मुझे मछली पकड़ने की नाव दी है! समय-समय पर वह मुझे कुछ मुफ्त मछलियां भी देते थे। आज जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है तब मैं उनके लिए कृतज्ञता से भर गया हूं जिन्होंने मुझे मेरे बुरे समय में प्रोत्साहित किया।'
विज्ञापन

3 of 4
आमिर खान-अद्वैत चंदन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा, आप सबसे अच्छे हैं सर ...लॉर्ड ऑफ केटन, ग्रैंड चेस मास्टर, रूबिक्स क्यूब मास्टर, लाइफ गुरु, डायरेक्टर के असली अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक निर्देशक, सबसे तेज एडिटर और एक उदार निर्माता! सर, आप महान हो, स्वामी हो, अंतर्यामी हो... बल्कि मैं तो कहता हूं सर कि आप पुरुष ही नहीं... महापुरुष हो !!! महापुरुष….। धन्यवाद सर, मुझे आपको बहुत सारी मछलियां दी हैं। अद्वैत।'
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स स्टारर 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। इसे अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से आमिर ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें