बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने आखिरकार 'रक्षा बंधन' के अवसर पर चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है। जी हां, बायकॉट आमिर खान, बायकॉट लाल सिंह चड्ढा और बायकॉट बॉलीवुड जैसे ट्रेंड के बीच करीना कपूर खान और आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि 'रक्षा बंधन' पर रिलीज हुई इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' से हुई। शायद यही कारण है कि आमिर खान की फिल्म को ओपनिंग डे पर लॉन्ग वीकएंड का फायदा नहीं मिला और 'लाल सिंह चड्ढा' के पहले दिन की कमाई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से भी कम रही।