लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल
चार साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले आमिर ने निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की होगी। हालांकि, ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि आमिर खान की फिल्म 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। जी हां, बायकॉट और कैंसिल कल्चर से प्रभावित 'लाल सिंह चड्ढा' को बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत का 50 फीसदी भी नहीं कमा पाई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म मात्र 56.83 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाई है।