फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSC: 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स को हुआ 35 करोड़ का नुकसान, अब इस कदम से हिट की ओर बढ़ सकती है आमिर खान की फिल्म

Tue, 30 Aug 2022 04:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान-करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' और पहले से ही बॉक्स ऑफिस राज कर रही 'कार्तिकेय 2' की वजह से फिल्म अपने तीसरे वीकएंड पर औंधे मुंह गिर गई। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात्र 56.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। यानी फिल्म अपनी लागत का मात्र 31.57 फीसदी ही कमा पाई है। ऐसे में अब आमिर खान फिल्म को हिट कराने के लिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर निगाहें टिकाए बैठे हैं। हालांकि, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। ऐसे में 'लाल सिंह चड्ढा' हिट कैसे साबित हो सकती है? जानिए यहां...
विज्ञापन

2 of 7
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हाल
चार साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले आमिर ने निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की होगी। हालांकि, ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि आमिर खान की फिल्म 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। जी हां, बायकॉट और कैंसिल कल्चर से प्रभावित 'लाल सिंह चड्ढा' को बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत का 50 फीसदी भी नहीं कमा पाई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म मात्र 56.83 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाई है। 
विज्ञापन

3 of 7
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यहां देखें विदेशों में कैसा रहा कलेक्शन 
विदेशों में भी 'लाल सिंह चड्ढा' अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। जी हां, ओवरसीस बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लागत का मात्र 21.38 करोड़ कमा पाई है। सामने आ रहे डेटा के मुताबिक आमिर खान-करीना कपूर की फिल्म 38.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। 
देश कमाई 
यूएसए 12.18 करोड़
कनाडा 10.64 करोड़
यूके 6.64 करोड़
न्यूजीलैंड 1.06 करोड़
मलेशिया 56 लाख
जर्मनी 36 लाख
सिंगापुर 65 लाख
ऑस्ट्रेलिया 6.41 करोड़
कुल कमाई 38.5 करोड़ (लागत का 21 फीसदी)

4 of 7
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर इतने में बिकी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने ओटीटी के सामने 150 करोड़ रुपये की डील रखी थी, लेकिन नेटफ्लिक्स को ये रकम काफी ज्यादा लगी, इसलिए बाद में 80 से 90 करोड़ में बात पक्की की गई थी। लेकिन जब लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई तो ये डील महज 50 करोड़ पर आ गई। 
विज्ञापन

5 of 7
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे समझिए पूरा गणित 
लाल सिंह चड्ढा कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस 56.83 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 38.5 करोड़ रुपये
ओटीटी राइट्स 50 करोड़ रुपये
कुल  145.33 करोड़ रुपये
बजट 180 करोड़ रुपये
नुकसान 35 करोड़ रुपये
विज्ञापन

6 of 7
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म हिट कराने के लिए आमिर के पास बचा यह एकलौता विकल्प
आमिर खान की फिल्म को 35 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अभिनेता फिल्म को हिट कराने के लिए चीन की मदद ले सकते हैं। दरअसल, चीन में आमिर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। चीन में उनकी फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि आमिर खान, चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में 'लाल सिंह चड्ढा' का चीनी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ऐसा है चीनी बॉक्स ऑफिस पर आमिर की कई फिल्मों का कलेक्शन
फिल्म चीनी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन
3 इडियट्स 100 करोड़
पीके 128 करोड़
दंगल 1300 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार 800 करोड़

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें