फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: खराब ओपनिंग ने बिगाड़ा ‘लाल सिंह चड्ढा’ का खेल, 2022 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में बेहाल

Fri, 12 Aug 2022 12:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट चुके हैं। उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रक्षाबंधन के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। दावा था कि फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी क्योंकि आमिर लंबे इंतजार के बाद अपनी फिल्म के साथ लौटे हैं और उसमें भी वह करीना कपूर के साथ दिखाई दिए हैं। लेकिन अभिनेता की यह फिल्म पहले दिन ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही। इतना ही नहीं, साल 2022 में अब तक रिलीज हुई बड़ी फिल्मों की लिस्ट में भी 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल बुरा दिख रहा है।  
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले दिन महज इतनी कमाई
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का जब टीजर रिलीज हुआ था, तब से ही इस फिल्म को बायकॉट किया जा रहा है। कई लोग अभिनेता के पुराने बयान से नाराज थे, तो कुछ लोगों को आमिर की एक्टिंग फिल्म में खास पसंद नहीं आई। हालांकि, अभिनेता के फैंस ने सोशल मीडिया पर 'लाल सिंह चड्ढा' को सपोर्ट किया, लेकिन इसका फायदा होता हुआ नहीं दिखा। उम्मीद थी कि यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 18 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करेगी। हालांकि, इस फिल्म ने महज 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो काफी कम है। 
विज्ञापन

3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : social media
टॉप 10 फिल्मों में लाल सिंह चड्ढा की हालत खराब
'लाल सिंह चड्ढा' की हालत साल 2022 की टॉप फिल्मों की लिस्ट में भी खराब दिखी है। साल 2022 के सात महीने बीत चुके हैं और इन सात महीनों में इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिसमें 'केजीएफ 2', 'आरआरआर', 'भूल भुलैया 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की कमाई और ओपनिंग डे कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अकेली 'केजीएफ चैप्टर 2' ने अपने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग करके बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' 'केजीएफ 2' की कमाई को दूर-दूर तक नहीं छू पाई है। इतना ही नहीं, आमिर खान की फिल्म साल 2022 की टॉप पांच फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बनाने में नाकामयाब रही है।  
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा, सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
'बच्चन पांडे' से भी पीछे रही 'लाल सिंह चड्ढा'
 
क्र. फिल्म  रिलीज डेट   पहले दिन की कमाई (करोड़ में)
1 केजीएफ चैप्टर 2 14 अप्रैल 53.95
2 डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस (हॉलीवुड) 6 मई 28.35
3 आरआरआर  24 मार्च 20.07
4 थोर: लव एंड थंडर (हॉलीवुड) 7 जुलाई 18.20
5 भूल भुलैया 2 20 मई 14.11
6 बच्चन पांडे 18 मार्च 13.25
7 लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 12
8 सम्राट पृथ्वीराज 3 जून 10.70
9 गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी 10.50
10 शमशेरा 25 जुलाई 10.20


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें