बायकॉट ट्रेंड की वजह से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप होने की कगार पर है। 180 करोड़ के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' अपने पहले वीकएंड (शुक्रवार से लेकर रविवार तक) तक 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। यदि हम आमिर खान की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड की बात करें तो इतना तो अभिनेता की फिल्में फर्स्ट डे पर कमा लेती हैं। शायद यही कारण है कि आमिर खान सदमे में हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर्स को 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने मेकर्स से मुआवजे तक की मांग कर डाली है।