आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने अपने कई इंटरव्यू में निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है। एक बार आमिर ने खुलासा किया था कि वह अपने समय पर तगड़े वाले आशिक रहे हैं। उन्होंने अपना एक किस्सा भी बताया था, जिसमें आमिर ने एक लड़की से मिले रिजेक्शन पर अपना सिर मुंडवा लिया था। ये किस्सा उन दिनों का है, जब अभिनेता ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। आमिर की पहली फिल्म 'होली' थी, जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान का हेयर स्टाइल काफी चर्चा में रहा था क्योंकि उनके बाल काफी छोटे थे। तब लोगों ने माना था कि अभिनेता ने अपनी फिल्म के लिए ऐसा किया है।