लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फिल्म ने विदेश में कमाई के मामले मेंनया रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर आमिर और मेकर्स की उम्मीदें फिर से जाग गई है। इसके अलावा एक्टर की फिल्मों का एक और ऐसा गणित है, जो उनकी फिल्म को सफल बना सकता है। दरअसल, चीन में आमिर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। चीन में उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। चार साल बाद उनकी कोई फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। ऐसे में 'लाल सिंह चड्ढा' का चीनी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है। आमिर की कई फिल्में चीन के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। आइए इन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं।