नई रिलीज डेट के साथ सामने आया 'लाल कप्तान' का पोस्टर
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' इन दिनों काफी चर्चा में है। अब इस फिल्म नया पोस्टर सामने आया है। नए पोस्टर में 'लाल कप्तान' की रिलीज डेट को बदला गया है। ये फिल्म पहले 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन नए पोस्टर के अनुसार अब ये फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। बीते महीने सैफ अली खान के जन्मदिन पर 'लाल कप्तान' का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।