फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदी मीडियम' के इस एक्टर का बड़ा दावा, कहा- 'चाहूं तो हर साल आठ सुपरहिट फिल्में दूं लेकिन...'

Wed, 16 Oct 2019 10:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
18 अक्टूबर को सैफ अली खान स्टारर फिल्म लाल कप्तान रिलीज हो रही है। फिल्म के अभी तक तीन ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। तीनों ही ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा दीपक डोबरियाल, जोया हुसैन और मानव विज भी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में एक तरफ जहां सैफ अली खान एक साधू के किरदार में नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिक डोबरियाल भी अपने किरदार से दर्शकों की बातों का केंद्र बन गए हैं। ऐसे में द क्विंट से बातचीत के दौरान दीपक ने एक बड़ा दावा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दीपक से पूछा गया कि अपने करियर के इस पड़ाव पर इस फिल्म को साइन करते वक्त रिस्क नहीं लगा। इसके जवाब में दीपक कहते हैं- 'मैंने अभी तक कोई भी ऐसी फिल्म नहीं की है जो सेफ हो, सारी अनसेफ फिल्में हैं अगर आप देखें तो। सेफ वाली जो बात है… इतनी स्क्रिप्ट्स पढ़ चुका हूं कि एनालिसिस करने का बहुत अच्छा एक हुनर आ चुका है।'

4 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात रखते हुए दीपक आगे कहते हैं- 'मैं चाहूं तो साल में आठ की आठ फिल्में वो करूं जो सुपर हिट होने वाली हों। मुझे आइडिया लग गया है। तो वो नहीं करना है, उसमें आपको पता है कि आप सिर्फ क्या करते रहोगे। इन फिल्मों में आप क्या नहीं कर सकते हो वो भी कर सकते हो, ढूंढ सकते हो, एक रिस्क ले सकते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी में दीपक ने कहा- 'एक एक्टर होने के नाते आप अपने आप को और निखार सकते हो क्यूंकि आपको यहां पर कौन जिंदा रखेगा? आपका एक्टर वो जो ग्रो कर रहा है। अगर वो ही ग्रो करना बंदकर देगा तो ये इंडस्ट्री आपको 4-5 साल इस्तेमाल करके साइड में फेक देगी, आपको पता भी नहीं चलेगा। तो इसलिए आपका एकअलग स्टैंड भी होना चाहिए कि इंडस्ट्री और दुनिया ये सोचती है, लेकिन मेरा भी एक स्टांस है, मैं ये सोचता हूं।'

पढ़ें: मेडिकल शॉप पर अकेलीं नजर आई ये एक्ट्रेस, जानें क्या है वायरल फोटोज-वीडियोज की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें