बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में गे का रोल कर मशहूर हुईं एक्ट्रेस 'बॉबी डार्लिंग' उर्फ पाखी शर्मा लंबे समय बाद फिर चर्चा में हैं । बॉबी ने सेक्स चेंज करवाकर बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से फरवरी 2017 में शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपने पति पर अप्राकृतिक सेक्स, घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्हें अब रमणीक शर्मा के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है।
विज्ञापन
2 of 5
bobby darling
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, 'बॉबी डार्लिंग' ने पति के खिलाफ क्रूरतापूर्ण व्यवहार दिखाने पर तलाक की अर्जी दायर की है। गौरतलब है कि साल 2015 में सेक्स चेंज कराने के दो साल बाद 'बॉबी डार्लिंग' ने रमणीक शर्मा से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
3 of 5
bobby darling
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि घरेलू हिंसा करने की वजह से बीते साल मई में रमणीक को पुलिस ने पकड़ लिया है और वो अब जेल में है। इसके बाद 'क्या कूल हैं हम' एक्ट्रेस ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'वो तीन दिन से जेल में है। पुलिस ने उसे 11 मई को अरेस्ट किया था। मैंने उसका डटकर सामना किया।'
4 of 5
बॉबी डार्लिंग-रमणीक शर्मा
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो रमणीक का पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड था। जिसके बारे में बॉबी को शादी से पहले बिल्कुल नहीं पता था। बॉबी ने बताया था, 'शादी से पहले रमणीक ने खुद को भोपाल के रंग महल सिनेमा का मालिक बताया था। शादी के बाद मुझे पता चला कि वो दो नंबर का काम करता है। शादी के बाद उसने मेरे रुपए से खूब अय्याशी की, मेरा घर और कार भी मेरे नाम करने के लिए मुझ पर दबाव बनाता रहा।
बॉबी ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'रमणीक उसे अक्सर ब्लैकमेल करता रहता था कि अगर उसकी मर्जी से काम नहीं करेंगी तो वो किसी और लड़की के साथ एक्ट्ररा मैरिटल अफेयर चलाएगा। जिसकी वजह से अप्रैल 2016 में मुझे हार्मोनल मेडिसीन खाने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।' एक बार तो रमणीक ने उन्हें बहुत बुरी तरफ पीटा था। जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उन्हें लकवे का अटैक पड़ा था। वो ढंग से बोल नहीं पा रही थीं। उनके उल्टे हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया था ।