फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टि धामी से करणवीर बोहरा तक, कुशल पंजाबी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची कई हस्तियां

Sat, 28 Dec 2019 04:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
funeral - फोटो : social media
अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । कुशल के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है । जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा और फरहान अख्तर जैसे कई सितारों ने कुशल को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है । शनिवार यानी आज मुंबई में कुशल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा । कई बड़े सेलेब्रिटीज कुशल के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
funeral - फोटो : social media
कुशल के घर के बाहर करणवीर बोहरा, अर्जुन बिजलानी, तनाज ईरानी, बख्तियार, डेल्नाज, एजाज खान, केन घोष, दृष्टि धामी, डायंड्रा सोर्स, कुब्रा सैत जैसी कई हस्तियां स्पॉट हुईं । फिल्म 'लक्ष्य' और 'काल' में काम कर चुके कुशल के माता-पिता को उनका शव गुरुवार रात 2 बजे मिला था । 
विज्ञापन

3 of 5
funeral - फोटो : social media
पुलिस के अनुसार, कुशल ने डेढ़ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है लेकिन इसमें उन्होंने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है । कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं । इस वजह से वो डिप्रेशन में थे । वहीं कुशल की एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू का भी बयान आया है । 

4 of 5
funeral - फोटो : social media
मेघना ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बताया, 'मैं ये सुनकर हैरान हूं कि कुशल ने खुदकुशी कर ली है । मैंने अपने दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी तस्वीरें देखी थीं । कुशल एक खुश और उत्साहित रहने वाला इंसान था । मुझे उसके परिवार और बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
funeral - फोटो : social media
वहीं एक्टर कुशाल टंडन ने कहा, 'मैं कुशल का बहुत करीबी दोस्त तो नहीं था लेकिन मैं उससे एक दिन पहले ही रेस्त्रां में मिला था। जब मुझे उसकी आत्महत्या के बारे में पता चला तो मैं हैरान रह गया। वो एक सुलझा हुआ इंसान था। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्या हुआ कि उसने ये कदम उठाया, ऐसा किसी को नहीं करना चाहिए। मैं उसकी मां और बहन से भी मिला । उसके माता-पिता इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं । वो बहुत बुरी तरह से रोए जा रहे थे।'

कुशल पंजाबी के निधन से मां का रो-रोकर बुरा हाल, एक्टर का हाथ पकड़ बोलीं- 'वो कल तुमसे मिला था ना...'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें