सोहा अली खान और कुणाल खेमू बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में कुणाल का एक वीडियो सोहा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमे वो गाना गाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
kunal khemu
- फोटो : file photo
दरअसल सोहा ने कुणाल का जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसमें वो फिल्म कलंक का गाना गा रहे हैं। कुणाल सॉन्ग 'कलंक नहीं, इश्क है काजल पिया..' गाते हुए मेंडोलिन भी बजा रहे हैं। इस वीडियो से कुणाल का सिंगिंग टैलेंट भी सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 6
Soha Ali Khan Kunal Kemmu
- फोटो : Instagram
सोहा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा - "Wednesday wooing #newatukelele @ khemster2" ..'
4 of 6
Kunal Khemu
- फोटो : social media
बात अगर वीडियो पर फैंस के रिएक्शन्स की करें तो सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी प्यारे रिएक्शन्स मिल रहे हैं। फैंस भी कुणाल की सिंगिंग से काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस सोहा को लकी गर्ल बता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Disha Patani and Kunal Khemu
- फोटो : instagram
हाल ही में कुणाल दिशा पाटनी के वीडियो पर अपने कमेंट को लेकर भी सुर्खियों में थे। बता दें कि दिशा के ब्लैकफ्लिप वीडियो पर कुणाल ने कमेंट किया था- 'शानदार मेरे चीते..'।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुणाल की अखिरी फिल्म आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा ,आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर कलंक थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'लूट-केस', 'गो गोवा गॉन 2' और 'मलंग' हैं ।