फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आए आगे अमिताभ के दामाद, दान किए करोड़ों रुपए

Thu, 23 Aug 2018 09:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kerala Flood
इस वक्त केरल बाढ़ से पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और ऐसे वक्त में वहां लोगों की मदद के लिए जहां एक तरफ सेना मसीहा बनी हुई हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार्स भी मदद करने में पीछे नहीं हैं। आर्थिक मदद के तौर पर अमिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर आगे हैं और उन्होंने 1.2 करोड़ रुपए की मदद की है। दरअसल यह रकम उनकी क्राउड फंडिंग प्लेटफार्म केटो ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जुटाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kunal Kapoor
कुणाल ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर देते हुए बताया कि लोगों ने इस कार्य के लिए आगे आकर जबरदस्त सहयोग किया है। बता दें कि कुणाल अमिताभ की भतीजी नैना के पति हैं। दोनों ने दो साल पहले ही शादी की है। हाल ही में कुणाल अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में भी नजर आए थे। फिलहाल यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Kunal Kapoor
कुणाल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगी सेना की दिल खोलकर तारीफ करते हुए लिखा कि सेना यहां पर पीड़ितों के लिए असाधारण काम कर रही है। इसके अलावा कई संगठन और गैर सरकारी संगठन भी लोगों को बचाने और उनके पुनर्वास के लिए जबरदस्त काम कर रहे हैं। हमें इन संगठनों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और अपनी हर संभव मदद देनी चाहिए ताकि ये लोग अधिक से अधिक मदद आगे पहुंचा पाएं। 

 

4 of 5
Kunal Kapoor
कुणाल ने आगे कहा कि यह काफी काबिले तारीफ की केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काफी लोग आगे आए हैं और लोगों की मदद के लिए अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। हमने 1.2 करोड़ रुपए जुटाएं हैं लेकिन यह काफी नहीं है और अभी यह सिर्फ शुरु हुआ है। वहां पर लोगों को खाने, दवाइयों और बुनियादी चीजों की जरुरत है। मेरी लोगों से अपील है कि वह वहां के लोगों की हर संभव मदद करें। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kerala Flood
गौरलतब है कि केरल इस वक्त सदी की सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। इसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई व हजारों लोग बेघर व विस्थापित हो गए। वहीं राहत कार्य में लगी सेना को लेकर केरल के सीएम पिनारयी विजयन ने कहा है कि बाढ़ में मदद करने वाले जवानों के लिए उनकी सरकार 26 अगस्त को अभिनंदन/विदाई समारोह का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें