फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के ट्वीट पर कुणाल कामरा ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, कहा- 'लाइट यहां गई और...'

Tue, 13 Oct 2020 01:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, कुणाल कामरा - फोटो : Instagram: @kkamra @kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत कुछ महीनों से काफी सुर्खियों में हैं। कंगना अपने बयानों की वजह से वैसे भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक बार कंगना के सुर्खियों में रहने की वजह उनके बयान ही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना काफी हमलावर नजर आ रही हैं। कभी वो महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधती हैं तो कभी बॉलीवुड पर। वहीं अब कंगना के हालिया ट्वीट पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani
दरअसल हाल ही में कंगना ने मुंबई में बिजली काटे जाने को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने संजय राउत के साथ कुणाल कामरा की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा था, 'मुंबई में पावरकट, इसी बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क.......कंगना।' इस ट्वीट के जरिए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा था।

विज्ञापन

3 of 5
कुणाल कामरा - फोटो : Twitter
कंगना के इस ट्वीट में कुणाल कामरा अपनी तस्वीर देख हैरान रह गए और खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। कुणाल ने कंगना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैम, बिजली गई इधर और फ्यूज आपका क्यों उड़ रहा है।' कुणाल के इस ट्वीट के बाद कंगना समर्थक और कुणाल के समर्थकों के बीच जंग छिड़ गई है।

4 of 5
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
बता दें कि कंगना और कुणाल पहली बार आमने- सामने नहीं आए हैं। इससे पहले भी दोनों सोशल मीडिया के जरिए ही आमने- सामने आ चुके हैं। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वो अपने ट्वीट्स के जरिए बयान देती रहती हैं। इससे पहले कुणाल कामरा ने जब कंगना को सिक्योरिटी मिले पर आवाज उठाई थी। उस समय भी दोनों के बीच लंबी बहस देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
गौरतलब है कि हाल ही में कंगना ने अपने ट्वीट्स के जरिए बॉलीवुड पर भी निशाना साधा है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट्स करते हुए बॉलीवुड में ड्रग्स, शोषण और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर बात की है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बुलीवुड जो ड्रग्स, शोषण, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है। बजाए इसे साफ करने के, बॉलीवुड स्ट्राइक्स बैक जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं तो कहती हूं कि मुझ पर भी केस कर दो, जब तक मैं जिंदा हूं तब तक मैं तुम सभी को एक्सपोज करती रहूंगी।'

पढ़ें: अमृता के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ सामने आई पहली तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें