फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nilu Phule Biopic: दिग्गज अभिनेता नीलू फुले की बायोपिक पर काम शुरू, बिग बी के साथ ‘कुली’ में किया दमदार किरदार

Fri, 16 Sep 2022 11:01 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दिग्गज अभिनेता नीलू फुले की बनेगी बायोपिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, social media

मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार नीलू फुले की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है। नीलू फुले ने अपने करियर की शुरुआत एक मराठी लोक नाटक कथा 'अकलेच्या कांद्याची' से की थी और अकेले इस नाटक के दो हजार से ज्यादा शोज हुए। नाटक इतना हिट हुआ तो उन्हें फिल्मों से भी बुलावा आते देर नहीं लगी। साल 1968 में नीलू फुले की अदाकारी दम बड़े पदे पर फिल्म 'एक गाव बारा भानगडी की' में दिखा। और, बस देखते ही देखते नीलू फूले मराठी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए। नीलू फुले ने फिल्म 'कुली' में अमिताभ बच्चन के साथ, ‘मशाल’ में दिलीप कुमार के साथ और फिल्म 'सारांश' में अनुपम खेर के साथ हिंदी सिनेमा में भी काम किया है।

विज्ञापन

2 of 5
नीलू फुले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नीलू फुले  अपनी शानदार आवाज और संवाद अदायगी के लिए जाने जाते थे। उनकी फिल्मों के उनके संवाद मराठी फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय संवादों में से एक हैं। ऐसा कहा जाता है कि फिल्मों में खलनायक की भूमिकाओं में उनका अभिनय इतना वास्तविक था कि वास्तविक जीवन में महिलाएं उन्हें यह सोचकर तुच्छ समझती थीं कि वह वास्तविक जीवन में भी वैसी ही कुटिल व्यक्ति होंगे और यह उनके कामों की एक बड़ी प्रशंसा थी। वास्तविक जीवन में उन्होंने समाज की बेहतरी की दिशा में खूब काम किए। साल 2009 में 78 साल की उम्र में नीलू फुले का निधन हो गया था।

विज्ञापन

3 of 5
दिलीप आडवाणी, अरिजीत बोरठाकुर, मंजिरी ओक, किरण यद्नोपवित, तन्नाज बंडुकवाला और अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बायोपिक निर्देशन मराठी सिनेमा के चर्चित निर्देशक प्रसाद ओक कर रहे है। वह कहते है, "नीलू फुले जी के साथ मैं कई फिल्मों में अभिनय कर चुका हूं। उनके साथ करना मेरे जीवन का सबसे ज्ञानवर्धक अनुभव रहा है। और अब, उन पर एक फिल्म बनाने में सक्षम होना सबसे बड़ी उपलब्धि है। वह मेरे लिए वह  एक गुरु की तरह रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम उनकी कहानी को पर्दे पर सही तरीके से पेश कर पाऊंगा।''

4 of 5
नीलू फुले - फोटो : insta- akashvanipune

बातचीत के दौरान नीलू फुले की बेटी गार्गी फुले बताती हैं, "प्रसाद ओक ने मेरे पिता के साथ बहुत समय बिताया है और वह उन पर फिल्म बनाने के लिए बहुत उत्सुक थे। कहानी कहने और रचनात्मकता की उनकी शक्ति और क्षमता पर मुझे  विश्वास है। हमें टिप्स म्यूजिक कंपनी से भी भारी समर्थन मिला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीलू फुले - फोटो : insta-janmabhoomigroup

नीलू फुले की इस बायोपिक का निर्माण किसी जमाने में दिग्गज म्यूजिक कंपनी रही टिप्स करने जा रही है। इसके एमडी कुमार तौरानी ने बताते हैं, "नीलू फुले जी का मराठी फिल्म उद्योग में बहुत बड़ा योगदान रहा है और फिल्म उनके लिए एक श्रद्धांजलि है। हमने उनकी बेटी गार्गी फुले से फिल्म के अधिकार हासिल कर लिए हैं और जल्द ही हम फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे है। अभी हमें एक ऐसे अभिनेता की तलाश है, जो नीलू फुले के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर सके।''

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें