अपने गानों से नब्बे के दशक को अपना मुरीद बनाने वाले कुमार सानू इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने 'ये काली काली आंखें' (बाजीगर, 1993), 'तुझे देखा तो' (दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, 1995), 'आंख मारे' (तेरा मेरा सपना, 1996) जैसे हिट गाने दिए हैं। अपने सफर और सफलताओं को लेकर कुमार सानू पूर्णतया संतुष्ट हैं। संगीत की दुनिया में हो रहे बदलावों को वह खुले दिल से अपनाने में विश्वास रखते हैं। कुमार सानू आज के संगीत की दुनिया को कला और कलाकारों के लिए सर्वश्रेष्ठ समय मानते हैं।