अभिनेत्री कुब्रा सैत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। कुब्रा सैत इंडस्ट्री में अपनी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के लिए जानी जाती हैं, जिसमें अभिनेत्री ने कूकू का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस सीरीज में कुब्रा ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने इस रोल को इतनी शिद्दत से निभाया था कि कई लोगों ने अभिनेत्री को सच में ट्रांसजेंडर ही मान लिया था। हालांकि, कुब्रा सैत अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। कुब्रा ने अपनी एक किताब में अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किए थे, जिसमें उन्होंने अपने वन नाइट स्टैंड से लेकर यौन शोषण पर खुलासा किया था।