दरअसल क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनके माता-पिता के अलावा भाई और भाभी भी नजर आ रहे हैं। क्रिस्टल डिसूजा ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'घर वही है जहां आपको प्यार, सम्मान और सुरक्षा महसूस होती है। मेरी जिंदगी में इन चार मजबूत स्तंभों की वजह से मेरा घर बनता है।' अपनी फैमिली की बातों को दोहराते हुए क्रिस्टल डिसूजा यह भी लिखा- 'जैसे कि वह कहते हैं कि घर केवल एक जगह नहीं बल्कि इसमें भावनाएं भी जुड़ी होती हैं, जोकि मैं इनके साथ मेहसूस करती हूं। मैं बिना शर्त इनसे प्यार करती हूं। शुक्रिया सबसे बेहतर परिवार होने के लिए।' अपने इस फोटो के साथ क्रिस्टल डिसूजा ने एकता कपूर को भी टैग किया है।