फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो में कृष्णा ने उड़ाया मामा गोविंदा का मजाक, ये बात सुनकर फैंस हो सकते हैं नाराज

Mon, 04 Feb 2019 10:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
krushna abhishek
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के काम को भी काफी सराहा जा रहा है। फैंस का कहना है कि वो गुत्थी की कमी को पूरा कर रहे हैं । शो में अन्य को-स्टार की अपेक्षा कृष्णा को ज्यादा स्पेस दिया जाता है । कृष्णा अपनी कॉमेडी के अलावा मामा गोविंदा (Govinda) के साथ विवाद को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
krushna abhishek
हाल ही में कृष्णा ने गोविंदा के ऊपर फिर से निशाना साधा है । दरअसल, शो के दौरान ही कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा पर मजाक करते हुए तंज कसा । कृष्णा सपना के किरदार में शो की गेस्ट नीति मोहन से कहते हैं कि वे अपना मसाज पार्लर चलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
krushna abhishek
इसमें कई तरह के मसाज होते हैं । एक चाचा मसाज होता है, लेकिन इसमें चाचा नहीं मामा मसाज करते हैं । जब कपिल पूछते हैं ऐसा क्यों? तो कृष्णा कहते हैं मामा भांजे के लिए इतना कुछ करते हैं, भांजे को भी उनके लिए कुछ करना चाहिए ना । 

4 of 6
Krushna Abhishek and Kashmira Shah
कृष्णा के मजाक से साफ था कि ये बात उन्होंने गोविंदा के लिए कही थी । पहले भी गोविंदा और कृष्णा के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है । पिछले साल जुलाई में कश्मीरा ने सोशल एक पोस्ट में लिखा था, 'लोग पैसों के लिए नाच रहे हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
Krushna Abhishek
खबरों की मानें तो एक बार गोविंदा पैसे लेकर कृष्णा के कॉमेडी शो में आए थे । इसी बात पर कश्मीरा ने गोविंदा को टारगेट किया था । कृष्णा ने अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाया था, लेकिन इस पार्टी में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता नहीं पहुंचे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा और कृष्णा
गोविंदा की पत्नी सुनीता ने एक बातचीत में कहा था, "हमने उनसे दूरी बना ली है और ये कभी नहीं बदलने वाला । हम उस डेट (3 जून) को लंदन में थे लेकिन पार्टी में शामिल न होने का ये एक मात्र कारण नहीं है, दरअसल हमें बुलाया ही नहीं गया था ।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें