हिंदी सिनेमा के बेहद सफल सितारों में शुमार ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फैंटेसी फिल्म ‘कृष 4’ पर काम शुरू हो गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसकी शूटिंग शुरू की जाने की तैयारी भी चल रही हैं। भारत की इस इकलौती सुपरहीरो फिल्म को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि राकेश रोशन इस 'कृष 4' की कमान किसी और के हाथ में सौंपने वाले हैं, वहीं अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'फाइटर', 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर अपडेट दिया।