केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
हमेशा करण जौहर को भला-बुरा कहने वाले केआरके ने अगले ट्वीट में निर्माता का समर्थन किया। कमाल ने लिखा, कई लोग कह रहे हैं कि "मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। नहीं, यह सच नहीं है। करण जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार आदि का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है।" लोग अभी केआरके के इस बदले रूप को समझ ही रहे थे कि गुरुवार को कमाल ने एक और हैरान कर देने वाला ट्वीट कर डाला।