फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' देख भड़के केआरके, बोले- ऐसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर के हाथ काट देने चाहिए

Sun, 11 Nov 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केआरके - फोटो : SOCIAL MEDIA
कमाल राशिद खान का नाम दिमाग आते ही भड़काऊ बयान जहन में आने लगते हैं। उनका पूरा ट्विटर एकाउंट ऐसे ही फोटोज और ट्वीट्स से भरा हुआ है। हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर अपना रिव्यू दिया है। केआर ने ट्वीट में वीडियो पोस्ट कर आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की जमकर धज्जियां उड़ाई है।
विज्ञापन

2 of 6
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
बता दें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को उनकी बाकी फिल्मों की तरह तारीफें नहीं मिली हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स ने भी फिल्म का कुछ खास रिव्यू नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने फिल्म का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। इसी का फायदा उठाते हुए केआरके ने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

3 of 6
thugs of hindostan - फोटो : Twitter
वीडियो में केआरके आमिर खान पर जमकर बरस रह हैं। केआरके कहते हैं पूरी फिल्म में फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन ने ही अच्छी एक्टिंग की है लेकिन आमिर खान ने बहुत ही घटिया एक्टिंग की है। आमिर खान ने ये फिल्म क्यों की ये तो समझ आता है लेकिन अमिताभ बच्चन ने ये फिल्म क्यों की ये समझ नही आता।

4 of 6
केआरके - फोटो : file photo
इतना ही नहीं केआरके ने तो फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा- फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी घटिया है, डायलॉग्स भी बकवास है जो फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने खुद लिखे हैं तो इसके लिए उनके हाथ काट लिए जाने चाहिए ताकि वो दोबारा ऐसा कुछ न बना सके। डायरेक्शन एसोसिएशन को डायरेक्टर का कार्ड वापस ले लेना चाहिए ताकि वो दोबारा कभी ऐसी फिल्म न बना सके।
विज्ञापन

5 of 6
KRK - फोटो : file photo
केआरके ने आगे कहा- इस फिल्म को फ्री टिकट, फ्री कोल्ड डिंक्र और फ्री समोसे के साथ भी नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें फिल्म को लेकर नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी का असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता दिखाई दे रहा है। पहले दिन फिल्म ने 52.25 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी मगर दूसरे और तीसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Thugs Of Hindostan
हालांकि केआरके के रिव्यूज को लोग सीरियसली नहीं लेते, लेकिन जिस तरह फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का चौतरफा मजाक बनाया जा रहा है उसे देखकर तो यही लगता है कि इस रिव्यू को लोग सीरियसली लेंगे। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का रन टाइम यानि फिल्म की अवधि 2 घंटा 44 मिनट और 30 सेकंड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें