फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: आयुष्मान खुराना को लड़की की तरह बताने पर खुद ही ट्रोल हुए केआरके, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Sat, 03 Dec 2022 06:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके, आयुष्मान खुराना - फोटो : social media
कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बन रहते हैं। वह आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर निशाना साधते दिखाई देते हैं। पिछले कुछ समय से वह लगातार अभिनेता आयुष्मान खुराना को टारगेट कर रहे हैं, वह कई बार उनके करियर को फ्लॉप बता चुके हैं और अब केआरके ने उनमें कई कमियां गिनाते हुए यहां तक कह दिया कि वह लड़की की तरह दिखते हैं। हालांकि इस बात पर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल-आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' इस समय  सिनेमाघरों में है। अब हाल ही में अभिनेता ने शाहनाज गिल के  टॉक शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज' में शिरकत की और अभिनेत्री से वह कई चटपटी बातें करते नजर आए।  इसी दौरान अभिनेता ने कहा कि वह मार्केटिंग में बहुत खराब हैं। अब इसी को लेकर केआरके ने आयुष्मान खुराना के अभिनय से लेकर लुक्स तक पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- "भाई साहब आयुष्मान खुराना आप फिर से शहनाज गिल शो में झूठ बोल रहे हैं। आप कह रहे हैं कि आप मार्केटिंग में खराब हैं। भाई तू डबल ढोलकी है। आप अभिनय में कमजोर हैं। आप व्यवहार में खराब हैं। आपका रवैया खराब  है। आप एक लड़की की तरह दिखते हैं। तो आप अभिनेता नहीं बन सकते समझे?"। केआरके का ये ट्वीट सामने आने के बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है।


विज्ञापन

4 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके के ट्वीट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "मिस्टर कमाल****आर खान! आप अनावश्यक रूप से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं और ईमानदारी से कहूं तो वह आप पर किसी भी तरह से आपके अटेंशन नहीं देते हैं। इसलिए इसे खत्म करो। इतनी अंग्रेजी तो आप समझते हो न?"। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- "फालतू क्लोन केआरके"। हालांकि कुछ यूजर्स सहमत भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें