फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK ने निकाला रिया चक्रवर्ती और सलमान खान का कनेक्शन, इस बड़े वकील को नियुक्त करने पर उठाए सवाल

Thu, 30 Jul 2020 12:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केआरके, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने का वक्त गुजर चुका है। इसी बीच मुंबई पुलिस की तमाम छानबीन को उनके परिवार की एक एफआईआर ने निराधार साबित कर दिया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने मामले को लेकर पटना के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके बाद सभी की निगाहें अब रिया पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
केआरके
इसी बीच अपने विवादित बयानों और टिप्पणियों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने सोशल मीडिया पर रिया को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो खूब वायरल हो रहा है। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए रिया के महंगे वकील नियुक्त करने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

3 of 5
केआरके, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'गोल्ड डिगर रिया चक्रवर्ती ने देश के टॉप वकीलों में से एक मिस्टर सतीश मानेशिंदे को केस के लिए हायर किया है। जो एक हियरिंग के लाखों रुपये लेते हैं। जबकि उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी 3-4 फिल्मों से महज एक करोड़ रुपये कमाए हैं आज तक। तो वो इतना पैसा कहां से ला रही हैं?'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक ट्वीट और किया जिसमें उन्होंने रिया और सलमान खान के कनेक्शन के बारे में बात की। केआरके ने अगले ट्वीट में लिखा, 'कृपया नोट करें, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सलमान खान के वकील मिस्टर सतीश मानेशिंदे को अपना केस लड़के के लिए हायर किया है। बढ़िया! जबरदस्त! क्या चालें चली जा रही हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रविवार को रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। साथ ही सुशांत के पैसे भी धोखे से हड़प लिए। इसके अलावा सुशांत के पिता का कहना है कि रिया उनके बेटे को लगातार धमकी दे रही थीं। जिस वजह से वो काफी परेशान था।

पढ़ें: 14 जून को साढ़े नौ बजे सुशांत के मोबाइल से गया था परिवार को मिस्ड कॉल, और फिर....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें