फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंचेंगे केआरके, कहा- आमिर खान ही इसके असली मालिक

Fri, 20 Oct 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मिस्टर perfectionist यानि आमिर खान पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए ट्विटर ने फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान (केआरके) का ट्विटर अकाउंट फिर से निलंबित कर दिया है। ऐसा होने के बाद केआरके ने कहा है कि वो ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि केआरके का अकाउंट पिछले साल दिवाली पर अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन की 'शिवाय' की खराब समीक्षा के कारण निलंबित कर दिया गया था। कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल केआरके बॉक्स ऑफिस (जहां वो अभिनेताओं और फिल्म की समीक्षा शेयर करते हैं) पर बयान में कहा, 'मैंने ट्विटर पर अपने 60 लाख फॉलोअर बनाने के लिए 4 साल और काफी पैसा भी खर्च किया है। इसलिए, मैं जरूर ट्विटर के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा और उसे अब तक मेरे खाते पर खर्च किए गए पैसे और समय का भुगतान करने के लिए कहूंगा।' 
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केआरके ने आमिर की नई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के रिव्यू के दौरान इसके क्लाइमैक्स को बता दिया था। कमाल ने कहा कि उनका अकाउंट इसलिए सस्पेंड किया गया है क्योंकि उन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमियां गिनवाईं थीं। उन्होंने कहा कि वो मीडिया को बताना चाहते हैं कि वो ट्विटर पर कोई नया अकाउंट नहीं खोलेंगे क्योंकि ट्विटर ने उनका अकाउंट इसीलिए बंद कर दिया क्योंकि आमिर खान उन्हें ट्विटर पर नहीं देखना चाहते। इसका मतलब है कि आमिर खान ही ट्विटर के असली मालिक हैं।' 

 
विज्ञापन

4 of 4
कमाल ने ये भी कहा है कि उन्होंने किसी को गाली नहीं दी, किसी को धमकाया नहीं। इसलिए 60 लाख फॉलोअर वाले उनके अकाउंट को सस्पेंड करने का ट्विटर को अधिकार नहीं था। उन्होंने ऐसा बिना एक भी चेतावनी दिए किया जिसका मतलब ये हुआ कि वे चाहते हैं कि केवल आमिर खान ही ट्विटर का इस्तेमाल करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें