फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: 'दृश्यम 2' का शानदार कलेक्शन देख केआरके को याद आए सुशांत सिंह राजपूत और बायकॉट बॉलीवुड

Sun, 27 Nov 2022 10:59 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमाल आर खान - फोटो : social media
कमाल आर खान अक्सर बॉलीवुड फिल्मों को  रिलीज से पहले ही फ्लॉप करार दे देते हैं और 'दृश्यम 2' के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले भी केआरके ने भविष्यवाणी की थी कि अजय देवगन की यह फिल्म भी फ्लॉप रहेगी। हालांकि फिल्म का कलेक्शन आने के बाद केआरके ने खुद माना कि उनका प्रीडिक्शन इस बार गलत रहा लेकिन इसके बावजूद वह 'दृश्यम 2' पर लगातार निशाना साधा रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है और साथ ही लोगों को बायकॉट बॉलीवुड की याद भी दिलाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 2' 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' की दूसरी किस्त है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में दिखाया गया है कि सैम की गुमशुदगी का केस सात साल के बाद दोबारा से री-ओपन किया गया है। लोगों को पहले  भाग की तरह यह फिल्म भी काफी पसंद आ रही है लेकिन केआरके इसे एक ड्राय फिल्म बता रहे हैं, हालांकि इन दिनों सलमान की खासा तारीफ करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा- "इस पूरी तरह से ड्राय फिल्म 'दृश्यम 2' का बहुत अच्छा बिजनेस इस बात का प्रूफ है कि अगर कोई आजा 'बजरंगी भाईजान' जैसी अच्छी फिल्म बनाएगा, तो वह फिल्म 500 करोड़ का बिजनेस करेगी, लोग नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद), बायकॉट बॉलीवुड, सुशांत सिंह केस आदि को पूरी तरह से भूल चुके हैं"। 


विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 2' में सात साल के बाद विजय सलगांवकर की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में फिर से उछाल देखने के मिला है और शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म की कमाई 127.53 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें