केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा- ‘तापसी अपनी बहन से बहुत नफरत करती हैं। इसलिए वह उन्हें एक्ट्रेस नहीं बनने देना चाहतीं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी बहन बड़ी सुपर स्टार बनेगी और फिर कोई भी फिल्म में तापसी को नहीं लेगा।’ इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें वह एक्ट्रेस की बहन को फिल्म में रोल देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा,‘ तापसी, क्या मैं अपनी आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म देशद्रोही 2 में आपकी बहन को लीड रोल में ले लूं।’