फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिद्धार्थ जैसों को नौकर रखता हूं, मुझसे उलझा तो पीट-पीट कर सूरत बिगाड़ दूगां'

Sat, 12 Mar 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आलिया की बिकनी पर हुए कमेंट के बाद शुरू हुई केआरके और सिद्धार्थ की जंग अब बेहद आगे बढ़ गई है। केआरके ने सिद्धार्थ को मार-मार कर सूरत बिगाड़ देने की धमकी दी है।
विज्ञापन

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

2 of 10
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : vouge
सिद्धार्थ और आलिया का हाल ही में वोग मैगजीन के लिए कराया गया फोटोशूट पर इस कदर जंग छिड़ जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा था। आलिया और सिद्धार्थ के फोटोशूट पर कमाल खान के एक ट्वीट के बाद ये इस बहस की शुरूआत हुई। दरअसल केआरके ने ये ट्वीट आलिया के अंतर्वस्त्र को लेकर किया।
विज्ञापन

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

3 of 10
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : vouge
आलिया को वोग मैगजीन के फोटोशूट में देखने के बाद केआरके ने ट्वीट किया कि आलिया पैंटी में बेहद बच्ची लग रही हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें ये पहनने के लिए जबरदस्ती कर रह हैं। इस ट्वीट पर आलिया की नजर तो नहीं पड़ी लेकिन सिद्धार्थ केआरके से उलझ बैठे।

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

4 of 10
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : vouge
सिद्धार्थ ने केआरके को ट्विटर पर चली बहस में ही मुंह बंद करने की हिदायत दे डाली। ये मामला खत्म हो गया लगा लेकिन सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में केआरके पर लड़कियों की अश्लील तस्वीरें उन्हें व्हाट्सएप पर भेजने का आरोप लगाकर फिर से इस मामले को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

5 of 10
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : gettyimages
सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो केआरके को फिल्म 'एक विलेन' के समय से जानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस दौरान उनका फोन नंबर ले लिया और बाद में व्हाट्सएप पर लड़कियों की अश्लील तस्वीरें भेजने लगे। सिद्धार्थ का कहना है कि उन्होंने सख्ती से इसके लिए मना किया तो ये मामला बंद हो गया। अब केआरके ने जो कहा है, उससे बात बढ़ गई लगती है।
विज्ञापन

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

6 of 10
कमाल खान - फोटो : gettyimages
केआरके से इंटरव्यू के दौरान जब सवाल हुआ कि सिद्धार्थ ने उन पर लड़कियों के अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया है तो केआरके ने सिद्धार्थ को जमकर सुनाई। उन्होंने कहा 'सिद्धार्थ की इतनी औकात नहीं है कि केआरके उसको तस्वीरें भेजे, उसका नंबर मेरी कॉंटेक्ट लिस्ट में है इसलिए मैंने उसको अपने फिल्म रिव्यू भेजे इसके सिवा कुछ भी नहीं'। इतना ही नहीं केआरके ने सिद्धार्थ को चुनौती भी दे डाली।
विज्ञापन

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

7 of 10
कमाल खान - फोटो : gettyimages
केआरके ने कहा कि 'सिद्धार्थ के पास अगर मेरे भेजा हुआ कोई फोटो है तो वो दिखाएं, लेकिन उसके पास ऐसा कुछ नहीं है। उसने मुझे निशाना बनाया क्योंकि मैंने आलिया की बिकनी पर कमेंट किया। आलिया मेरी बेटी की तरह है और मैंने कहा था कि बच्ची हैं बिकनी नहीं पहननी चाहिए।'

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

8 of 10
कमाल खान
केआरके ने कहा कि अगर सिद्धार्थ ने दोबारा इस तरह की बात कही तो वो मार-मार कर उनको लाल-पीला कर देंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास इतना बिजनेस है कि वो सिद्धार्थ जैसे 15 मैनेजर अपने यहां रख लेंगे।

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

9 of 10
कमाल खान
केआरके ने कहा कि उन्होंने करण जौहर को मैसेज करके भी ये कहा कि सिद्धार्थ को समझा लें, नहीं तो ये उनके हाथ से बुरी तरह पिटेगा। उन्होंने कहा कि वो करन की इज्जत करते हैं।
विज्ञापन

केआरके ने दी सिद्धार्थ को पीटने की धमकी

10 of 10
कमाल खान
केआरके ने कहा कि सिद्धार्थ की एक्टिंग में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन फिल्मों के बाद वो फिल्म इंडस्ट्री के जिमी शेरगिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें