फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा के बारे में इस एक्टर ने कर दिया ऐसा ट्वीट, बवाल होना तय

Sat, 10 Aug 2019 09:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परिणीति चोपड़ा, केआरके और सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान अक्सर अपने ट्वीट्स और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर केआरके का एक ट्वीट सुर्खियों में हैं जिसमें उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा का जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 6
KRK
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा को एक फिल्म साथ में करनी चाहिए। जिससे ये साबित हो जाए कि दोनों में से कौन अधिक बुरा एक्टर हैं और कौन कितना बुरा दिख सकता है। इसके साथ ही दोनों में से कौन पब्लिक को अधिक टॉर्चर कर सकता है। आखिर दोनों बुरों में से अधिक बुरा कौन है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
KRK
हाल ही में केआरके ने फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की स्क्रिप्ट राइटर कनिका ढिल्लन को लेकर एक ट्वीट किया था। केआरके ने लिखा था- 'मैं हमेशा से सोचता था कि इतनी खूबसूरत लड़की कनिका अपनी फिल्मों में सेक्स पर ही ज्यादा बातें क्यों करती है? क्योंकि मैंने उनकी खूबसूरत तस्वीरों को देखा है, लेकिन जब मुझे उन्हें पर्सनली मिलने का मौका मिला तो तब मुझे पता चला कि उनके पास अपनी फ्रस्टेशन से निकलने का और कोई विकल्प नहीं है।'

 

4 of 6
krk
वहीं इस ट्वीट के बाद कनिका ने एक्टर पर तीखा पलटवार करते हुए लिखा था- 'वह महिलाओं पर हमला करते हैं, अश्लील कमेंट पास करते हैं, लोगों को बदनाम करते हैं और हम लोग उन्हें छोड़ देते हैं जिस वजह से वह आपत्तिजनक बातें करने लगते हैं।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
KRK
गौरतलब है कि केआरके फिल्म भारत के लिए कटरीना कैफ पर भी हमला कर चुके हैं। कटरीना का मजाक उड़ाते हुए 7 जून 2019 को केआरके ने केआरके बॉक्स ऑफिस ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था- 'सलमान खान ने कहा था कि कटरीना कैफ को फिल्म भारत के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए और हम इस बात से सहमत हैं। अगर सलमान खान जुरी मेंबर होंगे तो ऐसा जरूर होगा और उस दिन सभी नेशनल अवॉर्ड विनर्स को अपने अवॉर्ड वापस लौटा देने चाहिए।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केआरके - फोटो : SELF
बता दें कि केआरके राजनीति पर भी ट्वीट कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'मुझे लगता है कि चुनाव के बिना ही मुकेश अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। आखिरकार देश तो वही चला रहे हैं और वही चलाएंगे। फिर हमें अंबानी और हमारे बीच किसी कड़ी की क्या जरूरत है? उन्होंने बिना किसी मध्यस्थ के सीधे ही देश पर शासन करने दिया जाए।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें