फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: केआरके की शाहरुख खान को नसीहत, 'सही फिल्मों का चुनाव करें तो अब भी 500 करोड़...'

Sun, 27 Jun 2021 11:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केआरके, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल राशिद यूं तो अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं। लेकिन जब से केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया है तब से तो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन एक नया विवाद खड़ा हो जाता है। सलमान खान के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कह डाला। उसके बाद केआरके ने कंगना रणौत से भी पंगा मोल ले लिया था। अब केआरके शाहरुख खान से भी जा उलझे हैं। 

केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले खड़ा हो जाता है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि केआरके खुद ही अपने लिए विवाद खड़े करते हैं। ऐसा ही कुछ केआरके ने शाहरुख खान के खिलाफ अपने नए ट्वीट्स के जरिये किया है। केआरके ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन ट्वीट किए हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके ने उन रिपोर्ट्स पर अपने विचार रखे हैं, जिनमें कहा गया है कि शाहरुख खान तमिल डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के साथ साथ काम करने जा रहे हैं। साथ ही केआरके ने यह तक कह दिया है कि यदि शाहरुख सही फिल्मों का चुनाव करें तो अब भी अच्छी कमाई वाली फिल्में दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 'बिगिल' और 'राजा रानी' जैसी फिल्में बनाने वाले एटली कुमार के साथ शाहरुख एक फिल्म करने जा रहे हैं। बस इसी बात को लेकर केआरके ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इनमें उन्होंने शाहरुख खान और एटली कुमार के साथ काम करने को लेकर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि शाहरुख खान साउथ डायरेक्टर एटली कुमार के साथ फिल्म क्यों कर रहे हैं, जो हिंदी दर्शकों की बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। शाहरुख खान की यह सबसे बड़ी समस्या है कि वह कहानी की बजाय फिल्ममेकर्स पर भरोसा कर रहे हैं। लोग उन्हें पठान जैसी मसाला फिल्मों में स्वीकार नहीं करते।'
 

4 of 5
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'शाहरुख खान भी दूसरे स्टार्स की तरह गलती कर रहे हैं कि वह 56 साल की उम्र में भी बूढ़ा नहीं बनना चाहते हैं। वह सिर्फ भोलू क्यूट ब्वॉय का रोल करना चाहते हैं, जिसे लोग पचा नहीं पाएंगे। बॉलीवुड एक्टर्स फिल्म में यंग एक्ट्रेसेस को पाने के लिए यंग ब्वॉय वाले रोल कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केआरके, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने अन्य ट्वीट में लिखा, 'शाहरुख खान शानदार एक्टर हैं और यदि वह सही फिल्म का चुनाव करें तो अब भी 500 करोड़ के बिजनेस वाली फिल्में दे सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य से वह गलत फिल्में कर रहे हैं। मैं सच में उनसे बहुत प्यार करता हूं, इसलिए मुझे उनकी खराब फिल्मों के च्वॉइस के लिए बहुत बुरा लगता है। और जब मैं खराब रिव्यू दूंगा तो वह दूसरे एक्टर्स की तरह गुस्सा हो जाएंगे।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें