फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को माता-पिता बनने पर दी बधाई, रिएक्शन हुआ वायरल

Sun, 06 Nov 2022 05:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं, ऐसे में फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं कपूर फैमिली में भी जश्न का माहौल है। अब ऐसे में केआरके उर्फ कमाल आर खान भी कहां पीछे रहने वाले थे और उन्होंने भी रणबीर आलिया को बेटी के माता-पिता की बधाई दी है। हालांकि उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
 

Rakhi Swant: मौसी बन खुशी में चम्मच से पैन को बजाने लगीं राखी सावंत, बोलीं- घर में लक्ष्मी आई है

विज्ञापन

2 of 4
कमाल आर खान - फोटो : social media
बॉलीवुड सेलेब्स पर हर बात पर तंज कसने वाले केआरके ने इस बार भी अपने अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा- "7 महीने के अंदर एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता बनने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई। अब उनके इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
 

किस्सा KISS का: इस अभिनेत्री ने किया था भारतीय सिनेमा का पहला किसिंग सीन, जानें कैसे हुई थी शूटिंग

विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके के इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा- "ऐसे बधाई कौन देता है भाई"।, वहीं दूसरे ने लिखा-"इसका रिव्यू कब आएगा भाई"। इसी तरह एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी, "सात महीने लिखना जरूरी था"। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी एक से बढ़कर एक रिप्लाई करते दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि कई यूजर्स रणबीर आलिया की शादी से लेकर अब तक के टाइम का कैलकुलेशन भी करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल में शादी की थी और आलिया ने शादी के कुछ समय बाद अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी। वहीं बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में' नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'जी ले जरा' को लेकर भी खबरों में हैं। फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से आलिया हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं।
 

OTT: अपराध की सच्ची घटनाओं पर बनी इन फिल्मों को देख कांप जाएगी रूह, सीरियल किलर की हैवानियत से कराएंगी रूबरू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें