अभिनेता, निर्माता और सेल्फ फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके हमेशा ही अपने विवादास्पद ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वही बॉलीवुड की फिल्मों की तो खूब आलोचना करते ही हैं इसके अलावा वह स्टार्स पर भी तंज कसते नजर आते हैं। हालांकि कई बार वह अपने बयानों के चक्कर में वह ट्रोल होने के साथ ही मुसीबत में भी फंस जाते हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने साल 2020 में केआरके के विवादास्पद ट्वीट्स की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, केआरके को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए भी अर्जी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, केआरके की जमानत पर 2 सितंबर को सुनवाई होनी थी लेकिन बताया गया कि जज के छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई को सोमवार तक टाल दिया गया है। केआरके के गिरफ्तार होने की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है,, जिसके बाद यूजर्स ने एक के बाद एक मजेदार ट्वीट करना शुरू कर दिया।