कृति सेनन, शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर फिल्म जर्सी
- फोटो : social media
कृति सेनन ने पूरी जर्सी टीम की तारीफों के बांधे पुल
कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म जर्सी की एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक खूबसूरत फिल्म जिसने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी, जबकि इसने मेरी आंखों में आंसू ला दिए! शाहिद कपूर आप बहुत अच्छे हैं !! हर धड़कन, हर शब्द, खामोशी, सब महसूस किया! सच में प्रेरक !! पंकज सर शब्दों से परे है !! उफ्फ! मैं अवाक थी! मृणाल ठाकुर आप प्यारी और इतनी रियल थीं। मुकेश छाबरा सुपर्व कास्टिंग भाई! इसी के साथ उन्होंने निर्माता अमन गिल को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं।