फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस कृति सेनन ने खरीदी इतनी महंगी कार, कंपनी ने बोली हैरान करने वाली बात

Sat, 27 Jan 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड स्टार कृति सेनन ने ऑडी की मशहूर कार ऑडी क्यू7 खरीदी है। ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने खुद जाकर कृति को कार की डिलिवरी की है। उन्होंने खुद ऑडी क्यू7 की चाबी आधिकारिक रूप से कृति सेनन को सौंपी है। सिर्फ इतना ही नहीं राहिल ने कृति के बारे में यह बड़ी बात भी बोली है।
 
विज्ञापन

2 of 4
ऑडी के बारे में कीर्ति सेनन ने कहा वह इस खूबसूरत कार की मालकिन बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस पर घूमने जाना पसंद करेंगी। कृति ने कहा कि वह ऑडी क्यू7 की प्रशंसक हहैं और इसमें मिलने वाले आराम, जगह और ड्राइवबिलिटी की भी प्रशंसक हैं। यह उनकी पसंद की चीजों में शामिल है।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा कि वह कीर्ति सेनन को ऑडी परिवार का हिस्सा बनाकर काफी खुश हैं। ऑडी 'युवा दिमाग वाले सफल लोगों' का ब्रांड है, जो ऊर्जावान और रचनात्मक है तथा हर तरह से समकालीन हैं। कृति के लिए ऑडी क्यू7 एक आदर्श पसंद है जो स्टाइल के साथ ही महान व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है और ट्रेंडसेटर भी है। ऑडी ब्रांड स्पोर्टीनेस, प्रगतिशीलता और परिष्कार का प्रतीक है और कृति इन गुणों को वास्तव में व्यक्त करती हैं। चाहे वह ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन हों।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
राहिल ने बताया कि बॉलीवुड हस्तियों और बड़े उद्योगपतियों की लोकप्रिय पसंद होने के कारण ऑडी क्यू7 भारत में लक्जरी खंड में सबसे आगे है। ऑडी क्यू7 में 3.0 टीडीआई इंजन है, जो 249 बीएचपी की पॉवर और 600 एनएम का टार्क देती है। यह 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 7.1 सेकेंड में पकड़ लेती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें