कोरोना वायरस का डर इन दिनों हर किसी के मन में बैठा है। इस वायरस से आम से लेकर खास लोग तक सभी सहमे हुए हैं। बॉलीवुड का गलियारा भी इससे अछूता नहीं रहा। बॉलीवुड में भी सेलिब्रिटीज इस वायरस के खतरे से बचने के लिए मास्क लगाकर घूम रहे हैं। चाहे बात करें मलाइका की, सनी लियोनी, परिणीति चोपड़ा या बाहुबली फेम प्रभास की। अब हाल ही में एक और अभिनेत्री मास्क लगाकर देखी गई हैं।