फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सैनन को मिली बड़े निर्देशक की ये फिल्म, बड़े परदे पर पेश करेंगी मुंबई की मीडिया की सच्चाई

Wed, 19 Jun 2019 06:15 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निर्देशक राहुल ढोलकिया और कृति सैनन - फोटो : amarujala.com
अपनी दूसरी ही फिल्म परजानिया के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले राहुल ढोलकिया ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। 2017 में आई फिल्म रईस के पूरे दो साल के बाद वह बड़े परदे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। राहुल की नई फिल्म एक महिला केंद्रित कहानी है। फिल्म में लीड रोल कृति सैनन करने जा रही हैं। यह कहानी मुंबई की एक मीडिया से जुड़ी महिला की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Kriti Sanon
राहुल ढोलकिया की ये फिल्म साइन करने के बाद से ही कृति सैनन खूब उत्साहित हैं। वह कहती हैं, "मैं इसी तरह की महिला केंद्रित कहानी के लिए अरसे से इंतज़ार कर रही थी। मैं मीडिया से जुड़ी इस महिला का किरदार करने जा रहीं हूं, जिसके लिए मैं और फिल्म की पूरी टीम पूर्ण रूप से जानकारी बटोरने की शुरुआत कर चुके हैं।  
विज्ञापन

3 of 4
Kriti Sanon
कीर्ति आगे कहती हैं कि मुझसे इस फिल्म को शूट करने के लिए और इंतज़ार नहीं हो पा रहा है।  खास संदेश के साथ आने वाली यह कहानी किसी उपदेश की तरह नहीं दर्शाई जाएगी।" इस फिल्म की कहानी लिखी है जाने माने लेखक बिलाल सिद्दीकी ने।  इस फिल्म का निर्माण राहुल ढोलकिया के साथ सुनील खेत्रपाल करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Kriti Sanon
राहुल ढोलकिया कहते हैं, ''यह कहानी एक रोमांचक थ्रिलर है और कृति सैनन इस फिल्म के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं।" निर्माताओं की मानें तो इस फिल्म की शुरूआत जुलाई के अंत तक शुरू की जाएगी और फिल्म की शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में होगी। फिल्म को अगले साल के शुरू में रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें