वहीं कृति ने एक दूसरा ट्वीट किया। दूसरे ट्वीट में कृति ने आयशा अहमद नाम की एक यूजर टैग करते हुए लिखा- 'मुझे बाहर निकालो, मीटिंग के लिए लेट हो रहा है।' इस पर भी कुछ लोगों ने मजा लेते हुए कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- 'रेशान मत हो, मोहब्बत मैं लेने आ रहा हूं।' तो वहीं कुछ लोगों ने एड्रेस पूछा और कहा हम लेने आ रहे हैं। कृति सेनन फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं दिलजीत एक छोटे शहर के लड़के के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 13 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।