सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सुशांत ने बांद्रा में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनकी मौत ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। आज भी लोग उनकी मौत पर सवाल उठाते हैं और ये जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि सुशांत ने आत्महत्या ही की थी या फिर किसी और कारण से उनकी मौत हुई थी। सुशांत भले ही इस दुनिया से जा चुके हों, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे, ऐसे ही मुस्कराते हुए चेहरे के साथ।