बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर कृति सेनन का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि राब्ता, जो कि साल 2017 में आज के ही दिन यानी कि 9 जून को रिलीज हुई थी। यह वीडियो सुशांत के फैंस को भावुक बनाने के लिए काफी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म राब्ता की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन कितनी मस्ती कर रहे थे। कृति ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया है, वो एक वीडियो है, जिसमें वो सुशांत के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल वीडियो में फिल्म राब्ता के कई सीन्स की झलकियां दिख रही हैं, जहां सुशांत और कृति साथ में मस्ती करते दिख रहे हैं। एक ओर जहां वीडियो में सुशांत और कृति नजर आ रहे हैं तो वहीं बैकग्राउंड में आतिफ असलम का गाना दरअसल बज रहा है।
इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री कैप्शन में लिखा, 'तन लड़े, तन मुक जाए... रूह जुड़े, जुड़ी रह जाए। मैं कनेक्शन में विश्वास रखती हूं, मैं मानती हूं कि हमारा उन लोगों से मिलना तय होता है, जिन से हम मिलते हैं। सुशांत, डीनू और मैडॉकफिल्म्स के साथ मेरा राब्ता बस होना ही था।'