अनुष्का शर्मा, आदिपुरुष, प्रभास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण, अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश जैसी अभिनेत्रियों के नाम उछालने के बाद ओम राउत ने अंत में 'आदिपुरुष' के लिए कृति सैनन को सीता के किरदार के लिए चुन लिया है। कृति से तो जैसे ही इस रोल के लिए पूछा गया, उन्होंने वैसे ही तुरंत हां कर दी। फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होनी है और फिल्म का सारा कम सीता के रोल के लिए हीरोइन फाइनल न होने की वजह से अटका हुआ था।