कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कबीर बहिया के साथ चर्चा में कृति
कृति और ब्रिटिश व्यवसायी कबीर बहिया के डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। कथित तौर पर कबीर भी कृति के जन्मदिन के जश्न में शामिल थे, लेकिन उन्होंने कोई तस्वीर साथ में शेयर नहीं की। हालांकि, रविवार को कबीर ने कृति के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें कृति सफेद ड्रेस और लाल चश्मे में खूबसूरत लगीं और कबीर गुलाबी शर्ट में मुस्कुराते दिखे। उन्होंने कैप्शन में "हैप्पी बर्थडे के" लिखा और लाल दिल का इमोजी जोड़ा। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।